23 जन॰ 2013

प्यार क्या होता है?

मिलोगी कभी तो पूछूँगा मैं तुमसे कि प्यार क्या होता है? क्या प्यार वह होता है जिसकी खातिर पेट्रेयस इस्तीफ़ा दे देता है? या प्यार वह होता है जो यश चोपड़ा की फिल्मों में होता है? या प्यार वह होता है जिसमें चालीस साल की होने पर भी एक औरत एक बच्ची की तरह फूट-फूट कर रोती है अल्हड़ की तरह हँसती है एक युवती की तरह कभी कनखियों से देखती है तो कभी नज़रें झुका कर अंगूठे से मिट्टी कुरेदती है? या प्यार वह होता है जिसमें एक कवि एन-आर-आई को छोड़ प्यार की परिभाषा खोजने लग जाता है? मिलोगी कभी तो पूछूँगा मैं तुमसे ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें